✍️✍️ महिला आरोपी की जमानत मंजूर, ज्वेलरी व नकद रुपए चोरी का मामला
वाराणसी । फास्ट ट्रैक कोर्ट (महिलाओं के विरुद्ध अपराध) के न्यायाधीश सुनील कुमार तृतीय की अदालत ने थाना लालपुर-पांडेयपुर में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी महिला ललिता उर्फ सपना पत्नी संतोष कुमार, निवासी दौलतपुर पांडेयपुर की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से फौजदारी अधिवक्ता जुनैद जाफरी ने प्रभावी पैरवी करते हुए आरोपी को जमानत देने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने जमानत प्रार्थना पत्र मंजूर करते हुए आरोपी को राहत प्रदान की। 👉 अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी 27 नवम्बर 2025 को जनपद गाजीपुर में एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था और रात वहीं रुक गया। अगले दिन 28 नवम्बर 2025 को पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर वादी जब घर पहुंचा तो देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे सहित कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। वादी का आरोप है कि अलमारी में रखे 1 लाख 45 हजार रुपये नगद, सोने के दो टप्स, चांदी की तीन पायल, एमआई कंपनी का मोबाइल फोन, तीन बहुमूल्य पेन सहित अन्य सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले ग...