वाराणसी:- यूपी बार काउंसिल के अधिवक्ता हितकारी समिति में सर्वाधिक मत पाकर विजयी हुए वाराणसी के नवनिर्वाचित यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह को मोमेंटो व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत वरिष्ठ अधिवक्ता ओमशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह जी को अधिवक्ता हितकारी समिति में सर्वाधिक मत मिला हैं। बनारस के अधिवक्ता की जीत को लेकर वाराणसी के अधिवक्ताओं में काफी हर्षोल्लास देखा गया। विगत कई दिनों से नवनिर्वाचित हरिशंकर सिंह को वाराणसी कचहरी में समान्नित करने का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।
👉""पहले अधिवक्ता हितकारी में लाभार्थियों को 10,000 रुपये दिया जाता था, जो हरिशंकर सिंह के द्वारा बढ़ाकर अब 25000 रुपए कर दिया गया है।""
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन रह चुके हरिशंकर सिंह को वाराणसी कचहरी में अधिवक्ता हितकारी समिति के सदस्य चुने जाने पर माल्यार्पण व मोमेंटो देकर ओम शंकर श्रीवास्तव के चेंबर पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस उपलक्ष्य में पूर्व महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी,मनोज कुमार वर्मा, मिथिलेश मिश्रा ,ओम शंकर श्रीवास्तव, मुरली भैया,धीरेंद्र शर्मा, रंजन सिंह, अधिवक्ता अंकिता सिंह, ज्योति सिंह, रवि सिंह, विधिक पत्रकार अंकुर पटेल,अजय श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष, सुरेश श्रीवास्तव आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
