✍️✍️ गैर इरादतन हत्या करने के प्रयास के मामले में अभियुक्त की अग्रिम जमानत मंजूर

वाराणसी: सत्र न्यायालय के न्यायाधीश संजीव पांडेय की अदालत ने थाना मंडुआडीह में दर्ज गैर इरादतन हत्या करने के प्रयास के मामले में अभियुक्त दिलीप सोनकर पुत्र स्व० बिशु सोनकर निवासी ग्राम डिहवा, थाना मण्डुवाडीह, जिला वाराणसी की ओर से प्रस्तुत अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। 

""बचाव पक्ष की ओर से अदालत में अधिवक्ता कलीम फरहत, नेयाज अहमद अंसारी व शक्ति सिंह ने पक्ष रखा""

👉 बता दें कि वादिनी सावित्री देवी द्वारा प्रार्थना-पत्र अंतर्गत धारा 156(3) दं०प्र०सं० के माध्यम से दिलीप सोनकर, ज्वाला सोनकर व एक अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी कि वादिनी के पुत्र श्रवण कुमार को दिनांक 19-03-2022 को दिलीप सोनकर ने फोन करके बुलाया। वादिनी का पुत्र वादिनी को बताकर अपनी मोटर साइकिल बजाज पल्सर से दिलीप सोनकर से मिलने चला गया। वादिनी ने अपने पुत्र को रात्रि में मोबाइल पर फोन किया तो उसके पुत्र ने बोला मम्मी दिलीप सोनकर के बुआ के लड़के ज्वाला सोनकर की दुकान गाधी नगर में हूं घर आ रहा हू आधा घण्टा लगेगा। वादिनी का पुत्र फिर भी घर नहीं आया तो उसे लगभग 09.30 बजे रात्रि में फोन किया तो बोला मम्मी गाडी खराब हो गया है पैदल आ रहा हू, ककरमत्ता पहुंचा हूं 20-25 मिनट में आ जाऊगा। वादिनी का पुत्र श्रवण कुमार समय 10.20 बजे तक नहीं आया। वादिनी ने जब अपने पुत्र को फोन किया तो उसका फोन कोई और उठाकर बोला कि इसका एक्सीडेन्ट ककरमत्ता से मण्डुवाडीह के पुल पर हो गया है। वादिनी ने और पूछना चाहा तो उस व्यक्ति ने फोन काट दिया। वादिनी ने इसके बाद फिर फोन किया तो मोबाइल बन्द हो गया था जिसके बाद वादिनी अपने परिवार के सदस्यों के साथ गई तो देखा कुल 5-6 लोग उसके लड़के को मार कर एक टम्पो में रखने की कोशिश कर रहे थे। एक व्यक्ति ने हाथ में लोहे की राड लिया था एक वादिनी के पुत्र की मोटर साइकिल लिया था एवं दो-तीन लोग उसे उठा रहे थे, जो हम लोग को देखते ही मां-बहन की गाली देते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। वादिनी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने लड़के को लाकर पापुलर हास्पिटल ककरमत्ता में भर्ती कराया जहा वादिनी का पुत्र दो दिन तक बेहोश था एवं दिनांक 23-03-2022 तक भर्ती था, जिसका इलाज 15 से 20 दिन पापुलर हास्पिटल ककरमता में चला था जिसकी दवा-इलाज के खर्च व मेडिकल रिपोर्ट की छायाप्रति एवं रसीद सलग्न है। वादिनी के पुत्र के सिर में गम्भीर चोटे लगी थी जिसका सीटी स्कैन भी कराया गया था एवं शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान थे। वादिनी के पुत्र को दो दिन बाद होश आया तो उसने बताया उसका मोबाइल गायब है। वादिनी के पुत्र ने बताया कि उसके जेब में उसके काम पर से मिले मु 9,000/-रु जो उसके जेब में नहीं था एवं उसकी बाइक की चाभी भी गायब थी। वादिनी को पूरा विश्वास है कि उसके पुत्र के साथ घटी घटना में दिलीप सोनकर व उसके बुआ का लड़का ज्वाला सोनकर व उसके 3-4 साथियो का हाथ है।




Comments