वाराणसी:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी द्वारा आगामी दिनांक 11 सितम्बर 2021 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन को दिन रविवार को प्रातः 09:30 बजे जनपद न्यायालय परिसर, वाराणसी से माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी डा० अजय कृष्ण विश्वेश ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
""माननीय जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु "प्रचार वाहन" को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया""
👉इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी डा० अजय कृष्ण विश्वेश ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए यह चाहन लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए सहायक होगा, तथा जरूरतमन्द एवं असक्षम लोगो को जागरूक करने का विशेष कार्य करेगा। साथ ही यह प्रचार वाहन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विधिक जानकारी देगी, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
👉यह प्रचार वाहन वाराणसी जनपद के तीनो तहसीलो सदर पिण्डरा व राजातालाब के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी जिसके अर्न्तगत दिनांक 05.09.2021 को सदर तहसील एवं पिण्डरा तहसील के बाबतपुर फूलपुर, रामेश्वरम, हरहुआ, शिवपुर होते हुये वापस कचहरी परिसर आयेगी, यही वैन दूसरे दिन दिनांक 06.09.2021 को मुख्यालय से सदर तहसील एवं राजातालाब तहसील के कैण्ट, लहरतारा, लोहता, चौदपुर, बी०एल० डब्लू, चॉदपुर रोहनिया, गंगापुर राजातालाब काशी हिन्दू विश्वविद्यालय आदि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुये वापस कचहरी परिसर आयेगी। इस प्रचार वाहन से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पम्पलेट सहीत विधिक साक्षरता सम्बन्धी पुस्तकों का वितरण भी किया जायेगा।
👉इस कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी की सचिव श्रीमती कुमद लता त्रिपाठी ने किया।
👉इस अवसर पर नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर जिला जज कोर्ट संख्या-01, वाराणसी श्री संजीव कुमार सिन्हा सहित न्यायिक अधिकारीगण, पैनल अधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण, पी०एल०वी०, एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
👇आयुर्वेदिक चिकित्सक, आयुर्वेद के स्पेसलिस्ट


