✍️✍️ Court timings to change in June, judicial proceedings to begin from 7 AM


✍️✍️ जून में बदल जाएगा कचहरी का समय, सुबह 7 बजे से शुरू होगी अदालती कार्यवाही

वाराणसी:

भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद न्यायालय, वाराणसी में न्यायिक कामकाज के समय में बदलाव किया गया है। जनपद न्यायाधीश द्वारा जारी आदेश (आदेश सं. 192/2026, दिनांक 30.05.2026) के अनुसार, यह नया समय सारणी 01 जून 2026 से प्रभावी होगी।

क्या रहेगा नया समय?

  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जून माह के लिए न्यायालय का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
  •  न्यायालय का समय: सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।
  •  कार्यालय का समय: सुबह 06:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
  •  मध्यावकाश (लंच): सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक।
""गौर करने वाली बात यह है कि वाराणसी में वर्ष 2013 के बाद से 'मॉर्निंग कोर्ट' की व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही थी, जिसे इस वर्ष पुनर्जीवित किया गया है।""

न्याय विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय का पालन सुनिश्चित करें। इस बदलाव की सूचना संबंधित अधिकारियों, जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट और बार एसोसिएशन को भी भेज दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post