✍️63 घंटे से ऊपर,धरना जारी,नही पहुँचे अधिकारी



वाराणसी: राजातालाब उपजिलाधिकारी वाराणसी उदयभान सिंह के भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार दिनाँक 29/04/2022 को महिला अधिवक्ता डीएम पोर्टेको पर धरने पर बैठ गई। महिला अधिवक्ता सुबह 12:30 से ही रात्रि तक बैठी रही। शाम 4:45 पर एसीएम चतुर्थ अंशिका दीक्षीत आई और प्रकरण की जानकारी और पत्रक लेकर एक घंटे में उच्चाधिकारी को अवगत कर बताने का अस्वासन दिया,पर रात्रि 8:30 तक कोई अधिकारी सूद तक नही ली। वही महिला अधिवक्ता को पता चलने पर की सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आए है तो दो महिला उनसे मिलने सर्किट हाउस पहुंची जहां पर काला कोट देखकर रोक दिया गया और अन्य पोशाक धारी को जाने आने में कोई रोक टोक नही किया गया।

Twitter 👉 https://twitter.com/AdvAnkurPatel1/status/1520824639291035648?t=0ftQ6i2skuLNGyQr6IZRaA&s=19

इस दौरान वर्दी की रोब दिखाने में कचहरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्र बत्तमीजी करने में पीछे नही रहे,जहाँ पर उनके उच्च, बराबर रैंक और सिपाही भी थे जो अपने सरल स्वभाव में थे। बता दे कि विनोद कुमार मिश्र अपने बड़बोलेपन के लिए काफी चर्चित रहे है,अभी हाल में ही एक वॉयरल खबर चली थी जिसमे बोर्ड परीक्षा देने जा रहे स्कूली बच्चो को इनके द्वारा गाली देकर भगाया गया था। सूत्रों से कचहरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्र पूर्व में लाइन हाजिर भी हो चुके है उक्त दौरान इनकी नियुक्ति रामनगर थाने पर थी।

बता दे कि उपमुख्यमंत्री से न मिल पाने पर महिला अधिवक्ता पुनः अपने धरना स्थल पर बैठ गईं। देर रात धरने पर बैठी अधिवक्ता प्रिय लक्ष्मी की हालत खराब होने लगी। सीएमओ से टेलीफोनिक सम्पर्क करने पर दीनदयाल अस्पताल के डॉक्टर द्वारा धरना स्थल पर जाँच भी की गई। शनिवार और रविवार तक कोई अधिकारी धरने पर नही आए। 63 घंटे से ऊपर बीत जाने पर भी किसी उच्च अधिकारियों ने महिला अधिवक्ता की सूद नही ली। पीड़ित महिला अधिवक्ता को धरने पर बैठा देख अन्य अधिवक्ता भी रात्रि कालीन आ जाकर हालात की खबर लेते रहे।

👉महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि सामने वाला (विपक्षी) इतना प्रभावशाली है जिसके दबाब में और एसडीम अपने स्वास्थ्य लाभ में जिस फ़ाइल में पूर्व से केस चल रहा था उसमे गलत रिपोर्ट लगाकर किनारा काट लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post