✍️✍️ दहेज प्रताड़ना व छेड़खानी के मामले देवर को मिली अग्रिम जमानत


अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, सौरभ यादव व पंकज यादव ने पक्ष रखा

वाराणसी: भाभी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसके साथ अश्लील हरकत करने के मामले में देवर को राहत मिल गई। प्रभारी जिला जज राकेश पाण्डेय की अदालत ने गणेश महाल, दशाश्वमेध निवासी विजय यादव उर्फ डब्लू को 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, सौरभ यादव व पंकज यादव ने पक्ष रखा।

👉अभियोजन पक्ष के अनुसार वादिनी का विवाह अजय यादव उर्फ बबलू के साथ 15 जून 2003 को हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अजय यादव उर्फ बबलू, ससुर कैलाश नाथ यादव, जेठ बाबू यादव और देवर विजय यादव उर्फ डब्लू दहेज में उसके मायके का मकान अपने नाम करने के लिए दवाब बनाने लगे। जब उसने मना किया तो उसे मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताडित करने लगे। इस दौरान पति समेत सब एक स्वर में बोले अपना मकान हमारे नाम करा दो तो तुम यहाँ रह सकती हो नहीं तो हम तुम्हें जान से मारकर खत्म कर देंगे तथा मकान कब्जा कर लेंगे। साथ ही गाली देते हुए अश्लील हरकत करने लगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post