✍️✍️ बनारस बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष सतीश तिवारी व महामंत्री शशांक श्रीवास्तव निर्वाचित

 


वाराणसी:  बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर सतीश तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद राय को हराकर विजयी घोषित हुए, तो वही महामंत्री पद पर शशांक श्रीवास्तव ने कब्जा जमाया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कटे के टक्कर में केके दीक्षित ने जीत दर्ज की। इसके पहले एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशफाक अहमद व क्षत्रधारी सिंह ने रविवार को मतगणना समाप्त होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों के समर्थक परिसर में जश्न मनाते दिखे।





















































बनारस बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। इसमें लगभग 74 ,49 फीसदी वोट पड़े थे। कुल 5363 मतदाताओं में से 3998 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। रविवार की सुबह 9 बजे से मतगणना शुरु हुई। अध्यक्ष पद पर शुरु से ही सतीश तिवारी अपनी बढ़त बनाए हुए थे। जबकि प्रतिष्ठापरक महामंत्री पद पर भी शशांक श्रीवास्तव ने भी शुरुआत से बढ़त बनाए रखा। इसी तरह सभी पदों पर जो भी प्रत्याशी बढ़ाए हुए थे वो सब गिनती के अंत तक विजय हासिल किए है। उपाध्यक्ष पद पर राहुल श्रीवास्तव निर्वाचित हुए है। वही कोषाध्यक्ष के पद पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा संयुक्त मंत्री प्रकाशन व पुस्तकालय पद पर जितेन्द्र प्रसाद निर्वाचित हुए। 

 

उधर प्रबंध समिति के 15 वर्ष से ऊपर अनुभव पद पर अजीत कुमार ओझा, अखिलेश कुमार पाण्डेय, आनन्द कुमार , अनुराग द्विवेदी, ध्रुव नारायण पाण्डेय व विरेन्द्र सिंह यादव और प्रबंध समिति सदस्य 15 वर्ष से कम अनुभव पद पर अजय कुमार पाण्डेय, अविनाश कुमार दीक्षित, गौतम कुमार सिंह, कौशलेंद्र त्रिपाठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह व विजेन्द्र सिंह जबकि आय व्यय निरीक्षक पद पर अश्वनी कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचन घोषित किए गए। इसके पहले बनारस बार सभागार में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशफाक अहमद, वरिष्ठ समिति सदस्यगण क्षत्रधारी सिंह अवधेश कुशवाहा, राधे मोहन त्रिपाठी, धर्मेंद्र नाथ शर्मा गुड्डू के अलावा प्रदीप सिंह, अजय बरनवाल आदि के अलावा सौरभ श्रीवास्तव, दीनानाथ सिंह, राधेश्याम चौबे आदि अधिवक्ताओं ने मतगणना में सहयोग दिया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।


वकील भाइयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगा : अध्यक्ष सतीश तिवारी

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश तिवारी ने कहा वकीलो की चैंबर समस्या, पेयजल की समस्या के साथ वकील भाइयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगा, सेवा का अवसर लंबे संघर्ष के बाद मिला है कोर्ट और कार्यालयों में व्याप्त भ्र्ष्टाचार को समाप्त कर बार का तेवर कायम रखूंगा।


लाइब्रेरी की व्यवस्था में सुधार लाएंगे: वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके दीक्षित

नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष 

केके दीक्षित ने कहा कचहरी परिसर में पेयजल, साफ-सफाई के साथ-साथ लाइब्रेरी की व्यवस्था में सुधार लाएंगे। वकीलों के हितों के लिए हर समय तत्पर रहेंगे और वकील पेंशन पर संघर्ष करेंगे। साथ ही भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया जाएगा। 


बार के विकास व अधिवक्ताओं के गरिमा के अनुरूप कार्य करूंगा : महामंत्री शशांक श्रीवास्तव

बार के विकास व अधिवक्ताओं के गरिमा के अनुरूप कार्य करूंगा। अधिवक्ता हित में व उनकी समस्यायों के उचित निराकरण कराने का कार्य करूंगा। बार - बेंच में सामंजस्य बनाकर न्यायिक कार्य को सुचारू रूप से कार्य करने का प्रयास करूंगा।





अध्यक्ष पद पर

सतीश कुमार तिवारी 1470 (निर्वाचित)

अभय कुमार दीक्षित- 189

 अजय विक्रम सिंह- 789

अरुण कुमार दुबे- 95

अरविंद कुमार राय- 941

 सजन लाल गुप्त- 73

सत्येंद्र कुमार सिंह- 187

सुरेश चंद्र यादव- 213


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर

कृष्णकांत दीक्षित - 1293 (निर्वाचित)

नियाजउद्दीन- 631

ओमप्रकाश- 1223

राजेश कुमार सिंह- 733


उपाध्यक्ष पद पर

राहुल श्रीवास्तव- 788

 राघवेंद्र नारायण दुबे- 1204 (निर्वाचित)

राजेश्वर प्रसाद- 172

संतोष कुमार चौधरी- 701

सतीश कुमार यादव- 1083


महामंत्री

शशांक कुमार श्रीवास्तव- 1826 (निर्वाचित)

अभिषेक कुमार राय- 203

अखिलेश यादव- 402

 रोहित कुमार- 639

सुधांशु मिश्रा- 765

वीरेंद्र कुमार सिंह- 118


कोषाध्यक्ष

दिलीप कुमार श्रीवास्तव- 2428 (निर्वाचित)

प्रेम शंकर चौहान- 1369


संयुक्त मंत्री(प्रशासन)

शैलेंद्र कुमार सिंह- 1565 (निर्वाचित)

 चंद्रशेखर तिवारी- 1348

संदीप कुमार मौर्य- 998


संयुक्त मंत्री(प्रशासन व पुस्तकालय)

जितेंद्र प्रसाद- 1385 (निर्वाचित)

अजय कुमार वर्मा- 1266

सुशील कुमार-1182


Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ महिला अधिवक्ता को एसडीएम द्वारा हिरासत में रखने का आरोप, अधिवक्ताओं का हंगामा

✍️✍️ अधिवक्ता व पेशकार के मध्य लड़ाई पकड़ी तूल, डीएम के आश्वासन पर लौटे अधिवक्ता