✍️✍️ दर्जनों मोबाइल और लैबटॉप चोरी व बरामदगी का मामला, कोर्ट से मिली राहत


वाराणसीसत्र न्यायालय के न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी कि अदालत ने थाना जीआरपी कैंट में दर्ज रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्म और ट्रेनों से दर्जनों मोबाइल,लैबटॉप चोरी करने व बरामदगी के एक मामले में अभियुक्तगण निशांत कुमार व अभिषेक कुमार कि ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

""अदालत में बचाव पक्ष की ओर से फौजदारी अधिवक्ता प्रभु नारायण यादव व संजय कुमार विश्वकर्मा ने पक्ष रखा""

👉 अभियोजन के अनुसार दिनांक 12-04-2025 को उपनिरीक्षक लालघर प्रसाद अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ आपस में ट्रेनों, प्लेटफार्मों च सर्कुलेटिंग एरिया में हो रही चोरियों से सम्बन्धित माल मुल्जिमान / गिरफ्‌तारी के सम्बन्ध में बात चीत करते हुए प्लेटफार्म नं0-2/3, 4/5 के पूर्वी छोर की समाप्ति काशी साइड होते हुए प्लेटफार्म नं0-6/7 की तरफ जा रहे थे कि वाराणसी जंक्शन नेम पट्टिका के पास स्थित ब्रेन्च स्ट्रीट लाईट के नीचे प्लेट फार्म नं0-7 की तरफ मुंह करके दो व्यक्ति बैठे थे जो पुलिस वालों को अपनी तरफ आता देखकर सकपका कर उठ गये व दोनों के बीच रखा एक अदद एच पी का काला बैग उठाकर जैसे ही चलने का प्रयास किया गया कि अपराध का शक होने पर पुलिस वालों द्वारा दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों में पहले ने अपना नाम निशान्त कुमार और कहा कि साहब जो मेरे दाहिने हाथ में पिट्टू बैग है, उसमें चोरी की काफी मोबाइले व एक चोरी का लैपटाप है, जिसे हम दोनों ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म ट्रेनों में एक साथ मिलकर चोरी किये है जिसको बेचने के लिए पटना हम लोग जाने वाले थे और ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक कुमार बताया और कहा कि जो काला एच पी का बैग उसका साथी निशान्त कुमार लिया है, उसमें हम दोनों लोगों द्वारा स्टेशन, प्लेटफार्म व ट्रेनो में एक साथ मिलकर कई मोबाइलें व लैपटाप चोरी किये हैं, जिसको हम दोनों पटना बेचने के लिए जा रहे थे और ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दोनों व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गयी तो निशान्त कुमार द्वारा लिए बैग में कुल 14 अदद विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल व एक अदद एसर कम्पनी का लैपटाप बरामद हुआ। बरामद मोबाइलों व लैपटाप से सम्बन्धित कागजात मांगा गया तो कोई कागजात नहीं दिखा सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post