✍️✍️ दीवानी न्यायालय के कर्मचारी के घर में घुसकर जानलेवा हमला, लूटपाट व छेड़खानी करने का आरोप

 

""भाजपा नेता समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश""

वाराणसी।

 न्यायालय कर्मचारी के घर में घुसकर उस पर व उसके परिवार पर जानलेवा हमला लूटपाट व छेड़खानी करने के मामले भाजपा नेता की मुश्किलें बढ़ गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए भाजपा नेता, उसकी पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का कैंट पुलिस को आदेश दिया है। 

""अदालत में न्यायालय कर्मी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव, आकाश सोनकर व संदीप यादव ने पक्ष रखा""

प्रकरण के अनुसार सिकरौल, कैंट निवासी दीवानी न्यायालय का कर्मचारी सुरेश सोनकर ने अपने अधिवक्ताओं के जरिए अदालत में बीएनएसएस की धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि 20 जनवरी 2026 को समय रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के मध्य प्रार्थी के पट्टीदार व पड़ोसी क्रमशः भाजपा नेता मनोज कुमार सोनकर, उसकी पत्नी अन्नू सोनकर, उसके पुत्र व पुत्री अकुंश सोनकर, अन्नु सोनकर व कोमल सोनकर व शशिकान्त साहनी उर्फ पिंपुल, प्रिंस सोनकर उर्फ बाबा, कुमकुम सोनकर, उमंग सोनकर उर्फ लड्डू, शम्भू सोनकर, शौर्य उर्फ आलू सोनकर, सुमन सोनकर मामूली विवाद को लेकर एक गोल बनाकर अपने-अपने हाथो में लाठी-डन्डा व लोहे की राड लेकर प्रार्थी के मकान पर चढ़ आये तथा भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे। जब प्रार्थी ने उपरोक्त लोगो को गलियां देने से मना किया तो वे लोग अपने हाथों में लिये लाठी-डण्डा व लोहे की राड से जान लेने की नियत से मारने-पिटने लगे। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य लोग बीचबचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारने को दौड़ाये जिस पर प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर में भागे, तब सभी हमलावर घर के अन्दर घुस आये तथा प्रार्थी की पत्नी किरन सोनकर, पुत्र अर्थराज सोनकर, पुत्री गुनगुन उर्फ अर्पणा व अनन्य उर्फ कुनाल, उत्कर्ष सोनकर को हत्या कर देने की नियत से अपने-अपने हाथो में लिये लाठी-डण्डा व राड से बुरी तरह से मारने लगे। साथ ही अकुंश सोनकर ने प्रार्थी की पत्नी किरन सोनकर के गले में पड़ी सोने की चेन जबरदस्ती नोच लिया तथा प्रिंस सोनकर उर्फ बाबा व रवि सोनकर प्रार्थी की पुत्री गुनगुन उर्फ अर्पणा सोनकर से शारीरिक छेड़छाड करने लगे। वहीं सुजल सोनकर ने प्रार्थी की पुत्री के गले में पड़ी सोने की चेन जबरदस्ती नोंच लिया तथा घर रखे सामानो को तोड़ने फोड़ने लगे। तथा घर के अन्दर आलमारी में रखे पर्स जिसमें 30 हजार नगद रखे थे को मनोज सोनकर ने जबरदस्ती उठा कर अपने पास रख लिए। इस मामले में पुलिस से शिकायत करने पर जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित ने अदालत की शरण ली।

Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ अधिवक्ता पर दरोगा का जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती – वकीलों में उबाल

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ अम्बियामंडी क्षेत्र में हुई घटना के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता कि जमानत मंजूर