Posts

Showing posts from April, 2026

✍️✍️ गंगा में इफ्तार और चिकन बिरयानी पार्टी मामला: वाराणसी कोर्ट ने सभी 14 अभियुक्तों की जमानत याचिका की खारिज

Image
वाराणसी। पवित्र गंगा नदी की जलधारा में नाव पर इफ्तार पार्टी आयोजित करने और चिकन बिरयानी खाकर उसके अवशेष गंगा में फेंकने के मामले में वाराणसी की एक अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या-06) आलोक कुमार ने मामले की गंभीरता और सामाजिक सौहार्द पर इसके प्रभाव को देखते हुए सभी 14 अभियुक्तों की जमानत अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया है। ""अभियोजन पक्ष (वादी के अधिवक्ता) की ओर से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी व आशुतोष शुक्ला ने जमानत प्रार्थना पत्र का घोर विरोध किया"" क्या है पूरा मामला? यह घटना मार्च 2026 की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि अभियुक्तों ने जानबूझकर सनातन धर्म की आस्था के केंद्र, 'माँ गंगा' की गोद में नाव पर बैठकर मांसाहारी भोजन (चिकन बिरयानी) किया और उसके अवशेषों को पवित्र नदी में ही फेंक दिया। इस कृत्य से जनमानस में भारी आक्रोश फैल गया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली थाने में एफआईआर (मु०अ०सं० 65/2026) दर्ज की गई थी। अभियुक्तों को 17 मार्च को ...

✍️✍️ सोते समय चारपाई से बांधकर पिता को पेट्रोल से फूँका, आरोपी को उम्रकैद

Image
वाराणसी। जिले की एक अदालत ने साढ़े पांच साल पुराने दिल दहला देने वाले हत्याकांड में अपना फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट- 14वां वित्त आयोग), वाराणसी के न्यायाधीश मनोज कुमार द्वितीय की अदालत ने आरोपी मनीष यादव को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ""अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय फौजदारी अधिवक्ता मुनीब सिंह चौहान व सहायक जिला शासकीय फौजदारी अधिवक्ता रवींद्र नरायण तिवारी ने पक्ष रखा"" क्या था मामला? घटना 13-14 अक्टूबर 2020 की रात की है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना (मुस्तफाबाद) के रहने वाले वादी इंद्रेश कुमार यादव के पिता राजेंद्र यादव अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। पास ही उनकी पत्नी (वादी की मां) भी सोई हुई थी। रात करीब 2 बजे गांव का ही मनीष यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने राजेंद्र यादव को चारपाई से बांध दिया और जान से मारने की नीयत से उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर जब राजेंद्र की पत्नी उन्हें बचाने दौड़ीं, तो आरोपी वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से झुलसे राजेंद्र य...