Samajwadi Party workers remained alert at Pahadia counting center amid fears of counting discrepancies.


✍️✍️ गणना में गड़बड़ी की आशंका के बीच पहड़िया गणना केंद्र पर चौकस रहे सपा कार्यकर्ता

""मतपेटिकाओं की निगरानी के लिए सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे तैनात, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर रखी नजर""

By:राजेंद्र कुमार गुप्त

वाराणसी। 23 अक्टूबर 2026 को मतदान सकुशल संपन्न होने के बाद सभी मतपेटिकाओं को पहड़िया स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया। मतपेटिकाओं की सुरक्षा और गणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी के लिए मुस्तैद रहे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखी गई मतपेटिकाओं पर सपा कार्यकर्ताओं ने लगातार नजर बनाए रखी।



बताया जाता है कि पिछले चुनाव के दौरान मतपेटिकाओं में कथित हेराफेरी को लेकर विवाद हुआ था। उस मामले में कई अधिकारी भी जांच के दायरे में आए थे। इसी पृष्ठभूमि में सपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्याशियों ने मतपेटिकाओं की निगरानी के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तैनाती कर दी थी।



सपा कार्यकर्ताओं का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखना और मतपेटिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। पहड़िया स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर कार्यकर्ता बारी-बारी से निगरानी करते रहे।



स्ट्रांग रूम पर निगरानी करने वालों में स्नातक प्रत्याशी आशुतोष  सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव रिजवान खान, होरीलाल गुप्ता, बच्चा पटेल, अजय यादव, धीरेंद्र यादव, आरपी यादव, पुतुल यादव, वीरेंद्र पाठक, भीष्म नारायण यादव, चंद्रशेखर सिंह, रूप नारायण पटेल, इमरान खान, जगदीश प्रसाद यादव, राजबली यादव, राजकुमार यादव, लक्ष्मी शंकर यादव, यशवंत यादव, डॉ. जेपी यादव, लवकुश यादव पगड़ी, दिनेश यादव चौधरी, आशीष यादव, अनिल कुमार यादव, मनोज कुमार यादव और धनंजय यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post