वाराणसी:- वाराणसी कचहरी परिसर में बनारस बार एसोसिएशन बनारस के वर्तमान अध्यक्ष विनोद पाण्डेय व महामंत्री विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में यूपी बार काउंसिल के अधिवक्ता हितकारी समिति में सर्वाधिक मत पाकर विजई हुए वाराणसी के नवनिर्वाचित श्री हरिशंकर सिंह को मोमेंटो ,माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर व मिठाई खिलाकर बनारस बार के सभागार में जोरदार स्वागत किया गया।
👉इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बार के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी, वर्तमान सीबीए महामंत्री कन्हैयालाल पटेल,संयुक्त प्रशासन मंत्री विनय सिंह पिंटू, शैलेन्द्र सरदार,पूर्व महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी, विधिक पत्रकार घनश्याम मिश्रा, विधिक पत्रकार अंकुर पटेल, अनूप सिंह,पंकज पाठक,मिथिलेश मिश्रा, रवि सिंह, ज्योति सिंह, अमन सिंह, दिव्य सिंह,नीरज पाण्डेय व बनारस बार के पदाधिकारिगण मौजूद रहे। बनारस के अधिवक्ता की जीत को लेकर वाराणसी के अधिवक्ताओं में काफी हर्षोल्लास देखा गया। विगत कई दिनों से नवनिर्वाचित हरिशंकर सिंह जी को वाराणसी कचहरी में सम्मानित का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन रहे व वर्तमान में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य श्री हरिशंकर सिंह को अधिवक्ता हितकारी समिति में सर्वाधिक मत मिला हैं। इससे पहले अधिवक्ता हितकारी में लाभार्थियों को 10,000 रुपये दिया जाता था, जो हरिशंकर सिंह के द्वारा बढ़ाकर अब 25000 रुपए कर दिया गया है।

