वाराणसी: शुक्रवार को कचहरी में चेंबर को लेकर अधिवक्ताओं में आपस में मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक पक्ष के अधिवक्ता शिवानंद सिंह को गंभीर चोटे आई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल कचहरी परिसर में तैनात की गई। घटना का कवरेज करने गए विधिक पत्रकार से भी घटना में लिप्त अधिवक्ताओं के एक समूह ने गाली गलौज व हाथा पाई कर मार पीट की। जिससे उसे भी गंभीर चोटे आई। पुलिस घटना की तहरीर के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है। हालाकि शिवानंद सिंह की ओर से अधिवक्ता राजेश प्रसाद सिंह के तहरीर पर कैंट थाना में सात अधिवक्ताओ देवेन्द्र सिंह, ऋषिदेव मिश्रा, श्याम सुंदर चौरसिया, ओम प्रकाश राय,राजीव रंजन सिंह, सन्तोष मिश्रा के ऊपर धारा 147,323,504,506,307,392 में मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है।
