बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक ,कमज़ोर समाज को एक नई दिशा देने वाले काशीराम जी की17वी पुण्यतिथि के अवसर पर*काशीराम की सोच और आज का परिवेश*विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। उत्तरी ककरमत्ता स्थित आवास पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मेराज फारूकी जु गगन एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को समबोधित करते हुए कहा कि काशीराम जी ने अपने जीवन काल में गरीबों कमज़ोर लोगो को उनका हक दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया,घर बार छोड़ दिया समाज को जोड़ने के लिए हजारों मील साइकल की यात्रा की धूप,बारिश की परवाह किए बिनालोगो के बीच जाकर उन्हें गुलामी की दीवार गिराकर ,आजादी के लिए प्रेरित किया ,बताया की जबतक सत्ताकी की चाभी अपने हाथ में नही लोगे तब तक समाज का भला नहीं हो सकता,समाज जागरूक हुआ तो देश से लेकर प्रदेश तक एक बड़ा संगठन खड़ा हो गया,बाद में चार बार प्रदेश में बीएसपी वर्तमान में मुखिया मायावती जी के नेतृत्व में सरकार बनाने का अवसर मिला।
आज के परिवेश में पूरे भारत वर्ष में उनकी मिसाल नही मिल सकती,आज के नेता गरीबों की बात कम,उनके वोट की बात अधिक करते हैं उसके लिए वो जनता को तरह तरह की लालच देकर उनके वोट से राज करते है जबकि मान्यवर कांशीराम का कहना था कि खुद ताकत बनकर सत्ता पर कब्जा करो ना कि किसी के गुलाम बनकर।आज हम सब मिलकर समाज के कमज़ोर लोगो के बीच जाकर उनकी कही हुई बातो को जन जन तक पहुंचने का काम करे,यही मान्यवर कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।वाराणसी के मंडल प्रभारी बिनोद कुमार ने कहा कि बसपा की सरकार में कानून व्यवस्था बहुत मजबूत रहती है,जनता खुश हाल रहती थी जबकि आज पूरे देश में नफरत का माहौल बनया जा रहा है ऐसे लोगो से सावधान रहते हुए समाज में उनकी असलियत उजागर करनी होगी।लोक सभा के चुनाव में मेहनत करने की जरूरत है
इस अवसर पर जिला प्रभारी मुंशी राम सुमन,अबू बकर,,शमीम,आज़मी,मनोज कुमार,फिरोज अहमद,पंचदेव,राज बाबू,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

