✍️✍️ प्राण प्रतिष्ठा के दिन फ्री रहेगी नौका विहार

वाराणसी: अयोध्या धाम में श्री राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। जिसके उपलक्ष्य में दुर्गामणि बोट सर्विस, दशाश्वमेध के प्रबंधक शरद कुमार माझी व राजन कुमार माझी (अधिवक्ता) द्वारा श्री राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष्य में निःशुल्क नौका विहार का आयोजन किया गया है। उक्त दिन अधिवक्ता राजन कुमार माझी द्वारा समस्त दर्शनार्थीयो, तीर्थयात्रियों व प्रभु राम के भक्तो से अपील व आग्रह किया गया की दशाश्वमेध घाट से निःशुल्क नौका विहार का अवश्य रसपान करे।





Post a Comment

Previous Post Next Post