✍️✍️ सेन्ट्रल बार द्वारा अधिवक्ताओ के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन


वाराणसी: सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा आज सीबीए के सभागार में अधिवक्ताओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शहर के आक्टाविया हास्पिटल के सहयोग से किया गया। जिसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजीव पांडेय ने किया।



 👉इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अधिवक्ताओ के लिए सामान्य रोग, न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, हृदय रोग,प्रसूति एवं स्त्री रोग, किडनी रोग, हड्डी रोग से सम्बन्धित रोगो की चिकित्सकीय उपचार परामर्श के साथ साथ उससे सम्बन्धित आहार, बीपी, शुगर, ईसीजी का जांच भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया। जांच शिविर ऑक्टाविया हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ परमेंदर सिंह, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ अखिलेश के नेतृत्व में डॉ शादाब रऊफ, डॉ ऋषभ जायसवाल, डॉ विवेक त्रिपाठी, डॉ राघवेंद्र सिंह एवं डॉ जया द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ अधिवक्ता पर दरोगा का जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती – वकीलों में उबाल

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ कचहरी परिसर में काली कोट पहने लोगों ने दरोगा को पीटा, बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट