👉कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनटीपीसी परिसर के सहायक आचार्य डॉक्टर विनोद कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को शैक्षिक छात्र संगोष्ठी की महत्ता से अवगत कराया तथा डॉ.पाण्डेय ने कहा कि विभागों द्वारा इस तरह का आयोजन अनिवार्य होना चाहिए। इस आयोजन के लिए इन्होंने समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉक्टर पी एल विजय और विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही समाजशास्त्र पढ़ रहे विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति सही दिशा में निरंतर प्रयास से ही संभव है। समाजशास्त्र के विद्यार्थी अपने प्रयासों के द्वारा सामाजिक कार्यकर्त्ता, समाजशास्त्र के प्रवक्ता तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में समाजशास्त्र के प्राध्यापक नियुक्त होकर आने वाली पीढियो का मार्गदर्शन कर सकते हैं।
👉छात्र संगोष्ठी में वंदना भारद्वाज ,मृत्युंजय त्रिपाठी, कुलदीप सुमन, दिव्यांशु सिंह, जेबा बानो, शुभम वंशिका सोनकर, किशन कुमार, रमजान अली,जन्नत अंसारी ने बेबाकी से अपना बात रखी।
👉कार्यक्रम के अंत में परिसर प्रभारी डॉ मनीष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विद्यार्थियों के भविष्य का मार्गदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर लक्ष्मी नारायण, डॉ.सर्वेश मिश्रा, डॉ महेश, डॉ सुमित डॉ नाग, डॉक्टर पी सी जोशी ,डॉक्टर नागेश चौबे, डॉक्टर अर्चना, डॉक्टर अनुपमा श्रीवास्तव डॉक्टर बेबी चौरसिया डॉक्टर रीता आदि प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
