वाराणसी: बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2025 का मतदान शुक्रवार को सुबह 10 से 4 बजे तक होगा। मतदान के समय आवश्यक सुरक्षा बल भी तैनात रहेगा। मतदान स्थल के बाहर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है और मतदाताओं को कतारबद्ध होकर प्रवेश करना होगा।
👉एल्डर्स कमेटी के सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि कुल 7 पदो पर चुनाव होने है कुल 31 प्रत्यासी चुनाव मैदान में हैं।
👉मतदाताओ की कुल संख्या 5367 है, जिसमें से आजीवन सदस्य 3457 व साधारण सदस्य 1910 हैं।
👉मतदान देने के लिए 17 टेबल और 65 बूथ बनाए गए हैं।
👉 1 से 6 संख्या तक के टेबल साधारण सदस्य के लिए व 7 से 17 टेबल संख्या आजीवन सदस्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 77 सहायक चुनाव अधिकारी लगाए गए हैं।
👉 मतदान के समय मतपत्र का फोटो लेना मना है, फोटो लेते पकड़े गए तो मतपत्र को तत्काल निरस्त किया जाएगा।
👉 एल्डर कमेटी के वरिष्ठ समिति सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि मतदान के समय मतदाता को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अपना सीओपी कार्ड या प्रमाण पत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। सीओपी कार्ड या प्रमाण पत्र की मोबाइल से खींचा गया फोटो या फोटोकॉपी मान्य नहीं होगा।
👉 बाहरी व्यक्तियों का परिसर में चुनाव प्रचार प्रसार करने पर रोक है, बाहरी व्यक्ति के द्वारा ऐसा किए जानें पर, पकड़े जानें पर कमेटी कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य होगा।
👉 किसी भी प्रत्यासी या उनके समर्थक द्वारा मतदाता के एंट्री द्वार के पास लाइन में कटआउट लेकर खड़ा होने और प्रचार कार्ड आदि बाटने पर प्रतिबंध है।
👉चुनाव एल्डर कमेटी के द्वारा प्रत्याशियों और मतदाताओ से अपील की गई की चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने में कमेटी का साथ दे।
👉 इसी बीच सिविल कोर्ट परिसर में लगे प्रत्याशियों के बैनर और पोस्टर को हटवा दिया गया। मतगणना 22 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित की जाएगी। उधर, मतदान की पूर्व संध्या पर प्रत्याशियों ने प्रचार और संपर्क में पूरी ताकत झोंक दी है। अध्यक्ष और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आमने सामने संघर्ष के आसार हैं। प्रचार के कारण देर शाम तक कचहरी परिसर चुनावी रंग में रंगा रहा।
👉 जिन अधिवक्ता का आजीवन सदस्य में नाम है और उनका DUES किसी भी प्रकार का है तो वह चुनाव वाले दिन भी रसीद कटवा कर मतदान कर सकते हैं। मतदाता को किसी भी प्रकार का यदि उक्त दौरान समस्या आता है तो वह वरिष्ठ समिति सदस्य से मिलकर अपने समस्या का निदान उक्त समय करा सकते हैं।



