बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2025 में कुल 5367 अधिवक्ता मतदान करेंगे जिसमें से आजीवन सदस्य 3457 व साधारण सदस्य 1910 हैं।
👉 5 दिसंबर को 18 नामांकन पत्र व 6 दिसंबर को 19 नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा लिए गए, इस प्रकार कुल 37 नामांकन पत्र अभी तक प्रत्याशियों द्वारा लिया जा चुका हैं। 6 दिसंबर को लगभग 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।


