वाराणसी: राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिब्यांग बच्चों के हित संरक्षण और कानूनी अधिकारों के लिए गठित विधिक सेवा इकाई के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज संजीव पाण्डेय ने गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलन कर किया, जिला जज ने कहा यह विधिक सेवा इकाई बच्चों के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की निगरानी करेगी और बच्चों को उनकी जरूरतों के मुताबिक सहायता उपलब्ध कराएगी,प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कमेटी में रिटायर्ड जज राजेंद्र राम, श्रीमति शीतल पाठक,9 पैनल लायर जय प्रकाश सिंह,घनश्याम मिश्र, अरविन्द पाण्डेय, चंद्र शेखर उपाध्याय,संजय सिंह,दयाशंकर प्रसाद, अरुण मौर्य, विपिन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव व 10 पैरा लीगल वालेंटियर समेत 25 को नामित किया गया है। कार्यशाला में रिटायर्ड जज व सदस्य राजेंद्र राम,संतराम, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार, अजय सिंह,अनिल शर्मा, सुधाकर शरण पाण्डेय,अखिलेश कुमार व गिरीश चंद्र दूबे, नित्यानंद मिश्र ने प्रशिक्षक़ के रूप में शामिल हुए, प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त होगा।



