✍️✍️ जिला जज ने हरि झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार वाहनों को किया रवाना

 

वाराणसीआगामी 14 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार वाहनों को सोमवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी द्वारा जनपद न्यायालय परिसर के हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला जज द्वारा कहा गया कि प्रचार-प्रसार वाहन आम जन के बीच आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन संतराम, मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के पीओ अश्विनी कुमार दूबे, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल प्रभारी/अपर जनपद न्यायाधीश एसटी/एससी एक्ट अनिल कुमार पंचम, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार तथा जनपद के अन्य सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा दिया गया।






Post a Comment

Previous Post Next Post