"" 05 दिसम्बर को कुल 18 नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा लिए गए ""
वाराणसी: दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी 2025 के चुनाव को लेकर गुरुवार को एल्डर कमेटी द्वारा बैठक किया गया।
बैठक चुनाव एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशफाक अहमद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वरिष्ठ समिति सदस्य अधिवक्ता क्षत्रधारी सिंह, राधेमोहन त्रिपाठी, अवधेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र नाथ शर्मा 'गुड्डू' व इसने अलावा सहायक में पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व पूर्व महामंत्री तारक नाथ गांगुली, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व अजय बरनवाल उपस्थित रहे।
चुनाव वरिष्ठ समिति सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि प्रत्येक पद पर चुनाव लड़ने के लिए एक मानक सिक्योरिटी मनी तय की गई है और प्रत्येक नामांकन फॉर्म का मूल्य 2000 रूपए एवं मतदाता सूची प्रत्येक 1500 रूपए रखा गया है।
👇❓❓❓❓❓👇जानिए किस पद पर कितना है सिक्योरिटी मनी
👉 अध्यक्ष (एक) पद हेतु (25 वर्ष से अधिक की वकालत) सिक्योरिटी मनी 15000 रुपया
👉 वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एक) पद हेतु (20 वर्ष का वकालत) सिक्योरिटी मनी 13000 रुपया
👉 उपाध्यक्ष (एक) पद हेतु (10 वर्ष से ऊपर की वकालत) सिक्योरिटी मनी 8000 रुपया
👉 महामंत्री (एक) पद हेतु (15 वर्ष से अधिक की वकालत) सिक्योरिटी मनी 14000 रुपया
👉 कोषाध्यक्ष (एक) पद हेतु (10 वर्ष से अधिक की वकालत) सिक्योरिटी मनी 8000 रुपया
👉 संयुक्त मंत्री प्रशासन (एक) पद हेतु (10 वर्ष से अधिक कि वकालत) सिक्योरिटी मनी 7000 रुपया
👉 संयुक्त मंत्री पुस्तकालय एवं प्रकाशन (एक) पद हेतु (10 वर्ष से अधिक की वकालत) सिक्योरिटी मनी 7000 रुपया
👉 आय व्यय निरीक्षक (एक) पद हेतु (15 वर्ष से अधिक कि वकालत) सिक्योरिटी मनी 6000 रुपया
Note: प्रबन्ध समिति सदस्य के लिए कुल 12 सदस्य चुने जाएगें
👉 6 सदस्य 15 वर्ष से अधिक की वकालत के होगें जिनकी धरोहर धनराशि 8000 रुपया
👉6 सदस्य 15 वर्ष से कम किन्तु 10 वर्ष से अधिक वकालत के होगे जिनकी धरोहर धनराशि 7000 रुपया
👇❓❓❓❓❓👇 वार्षिक चुनाव 2025 का कार्यक्रम
👉 नामांकन फॉर्म वितरण 05 दिसम्बर से 08 दिसंबर तक दिन में 10 बजे से 4 बजे तक और 09 दिसंबर को दिन में 10 बजे से 2 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है।
👉 नामांकन 06 दिसंबर, 07 दिसंबर व 09 दिसम्बर को समय 10 बजे दिन से शाम 4 बजे अपराह्न तक
👉 10 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जाँच
👉 नामांकन पत्र वापसी 11 दिसंबर को समय 10 बजे दिन से दोपहर 02 बजे अपराह्न तक वरिष्ठ समिति सदस्य क्षत्रधारी सिंह को व्यक्तिगत रूप से प्राप्त कराना होगा।
""तत्पश्चात एल्डर कमेटी के द्वारा अंतिम सूची प्रकाशित कि जाएगी""
👉 20 दिसंबर को चुनाव सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
👉 22 दिसंबर को मतगणना समय सुबह 8 से परिणाम आने तक
Note: नामांकन पत्र दीवानी न्यायालय के भवन में स्थित दी बनारस बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी में रखे गए पेटिका में ही निर्धारित समय तक डाले जाएंगे।

