✍️✍️ लंका: गृह-अतिचार के दो मामलों में अभियुक्त को मिली जमानत


वाराणसी: अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह कि अदालत ने थाना लंका में दर्ज गृह अतिचार के दो मामलो में भगवानपुर थाना लंका निवासी बाबू सोनकर उर्फ प्रियांशु सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

""अदालत में बचाव पक्ष कि ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सुन्दर चौरसिया ने पक्ष रखा""

👉 प्रथम प्रकरण के अनुसार वादी मुकदमा विरेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 10/8/2024 को समय 5 बजे शाम को हैदराबाद चला गया था, परिवार में वर्तमान में उसके अलावा कोई नहीं था। उसने सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर के गेट की चाभी अपने पड़ोसी रामधनी माँचो को दी थी। उसके बेटे का मित्र विशाल सिंह को मैने घर के देखभाल और पौधों में पानी डालने के लिए बताया था। दिनांक 18/8/2024 को समय लगभग 5 बजे शाम को उसके पास फोन करके बताया कि मुख्य गेट का ताला टुटा हुआ है और खिड़की की दीवार टूटी हुई है। दिनांक 19/08/24 को रात्रि 11 बजे वह जब घर आया तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है तथा प्रथम तल के खिड़की का जाली हटाकर ग्रिल काटकर अज्ञात चोर घर में घुसकर बेडरूम जिसमें ताला नहीं बंद था। घुसकर उसमें पड़ी आलमारी का लाक तोड़कर आमलारी में रखी ज्वेलरी और नाती के जन्मदिन में प्राप्त लिफाफे में रखे 12,500/- रूपये चूरा लिया गया, बहू दिल्ली में निवास करती है। उसके गले का हार सेट, ज्वेलरी के सामान का डबल लेयर चेन तीन लेयर की चेन 5 जोड़ी इयर रिंग, लाकेट, दो चुडिया चांदी के पायल बिछिया आदि चोरी हो गया।🖍️ दौरान विवेचना दिनांक 28.11.2024 को उपनिरीक्षक अभय गुप्ता अन्य पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन एवं तलाश वांछित अभियुक्त की विवेचना में मामूर होकर चौकी क्षेत्र नगवाँ में भ्रमणशील थे, उनके द्वारा मुखबिर खास की' सूचना पर सामनेघाट के पास चार लड़कों को पकडने का प्रयास किया गया तो उनमें से दो लडके पुलिस बल को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले जबकि दो अन्य को पकड़ लिया गया। पकडे गये लड़कों का नाम पता पूछने पर पहले लड़के ने अपना नाम बाबू सोनकर उर्फ प्रियांशु सोनकर बताया और दूसरे ने अपना नाम सचित राउत बताया। बाबू सोनकर उर्फ प्रियांशु की जामा तलाशी से उसके पहने जैस के पैट के दाहिनी जेब से 28 हजार रूपये तथा बांयी जेब से 35 सौ रुपये नगद व एक सफेद प्लास्टिक में एक अदद त्रिभुजाकार कान की कील पीली धातु, एक अदद गोलाकार कान की कील पीली धातु, जींस जैकेट के ऊपर दांयी जेब से एक सफेद प्लास्टिक की डिब्बी में एक अदद सफेद धातु की पायल एक जोड़ा पायल सफेद धातु बांयी जेब से कुल 15 सिक्के सफेद धातु चार सिक्के पीली धातु तथा लोवर की दांयी जेब से 3900 रुपये बरामद हुए एवं दूसरे अभियुक्त सचिन की जामातालाशी में पहने हुये जिन्स की आगे दायी जेब से कुल 57000 रुपये व जिन्स की आगे की बायी जेब से कुल 4300 रुपये तथा जिन्स की पिछली दायी जेब से कुल 3500 रुपये तथा पहने हुये काले जैकेट की अन्दर की दाहिनी जेब से कुल एक अदद बाऊन चैनदार घडी ब्राण्ड पोज सोनाटा व कुल एक अदद गोल्डन चैन व डायल की घडी तथा काले जैकेट के अन्दर की बायी जेब से कुल दो अदद ईयर बड्स ब्राड एप्पल एक सफेद डिब्बी तथा कुल तीन अदद काले पट्टेदार सफेद डायल की घड़ी ब्राण्ड टाइमेक्स के बरामद हुआ। पूंछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि उपरोक्त सामान चोरी के हैं। अभियुक्तगण ने मु०अ०सं० 316/2024 की घटना कारित करना स्वीकार किया।


👉 वही अभियोजन के अनुसार दूसरे प्रकरण में भी वादी मुकद‌मा सोनल सुभाष ने इस आशय की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 5/11/2024 को रात 9.00 को वह अपने गाँव भभुआ छठ के उपलक्ष्य में चला गया था, रात में कुछ चोरो ने उसके कृष्णा नगर कालोनी गली नं. 7 सामने घाट लंका वाराणसी स्थित घर सुभाष सदन का ताला तोड़कर गहना और Cash चोरी कर लिए। सुबह जब उसे मालुम चला तो मैं 100 नम्बर पर काल करके पुलिस को सुचित किया। 🖍️ दौरान विवेचना उपनिरीक्षक अभय गुप्ता अन्य पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सामनेघाट के पास चार लड़कों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उनमें से दो लड़के पुलिस बल को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले जबकि दो अन्य को पकड़ लिया गया। पकडे गये लड़कों का नाम पता पूछने पर पहले लड़के ने अपना नाम बाबू सोनकर उफ प्रियांशु सोनकर बताया और दूसरे ने अपना नाम सचित राउत बताया। बाबू सोनकर की तलाशी से उसके पहने जींस के पैंट के दाहिनी जेब से 28 हजार रूपये तथा बांयी जेब से 35 सौ रुपये नगद व एक सफेद प्लास्टिक में एक अदद त्रिभुजाकार कान की कील पीली धातु, एक अदद गोलाकार कान की कील पीली धातु, जींस जैकेट के ऊपर दांथी जेब से एक सफेद प्लास्टिक की डिब्बी में एक अदद सफेद धातु की पाजेब एक जोड़ा पायल सफेद धातु बांयी जेब से कुल 15 सिक्के सफेद धातु चार सिक्के पीली धातु तथा लोवर की दांयी जेब से 3900 रुपये बरामद हुए एवं दूसरे अभियुक्त सचिन की जामातालाशी में पहने हुये जिन्स की आगे दायी जेब से कुल 57000 रुपये व जिन्स की आगे की बायी जेब से कुल 4300 रुपये तथा जिन्स की पिछली दायी जेब से कुल 3500 रुपये तथा पहने हुये काले जैकेट की अन्दर की दाहिनी जेब से कुल एक अदद ग्राऊन चैनदार घडी ब्राण्ड सोनाटा व कुल एक अदद गोल्डन चैन व डायल की घडी तथा काले जैकेट के अन्दर की बायी जेब से कुल दो अदद ईयर बड्स ब्राड एप्पल एक सफेद डिब्बी तथा कुल तीन अदद काले पट्टेदार सफेद डायल की घड़ी ब्राण्ड टाइमेक्स के बरामद हुआ। पूंछतांछ में अभियुक्तगण ने बताया कि उपरोक्त सामान चोरी के हैं। अभियुक्तगण ने मु०अ०सं० 473/2024 की घटना कारित करना स्वीकार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post