✍️✍️ High Court Puts Stay on Proceedings Against Congress MP Rahul Gandhi Case related to controversial statement on Sikhs during US visit


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

अमेरिका यात्रा के दौरान भारत में सिक्खों को लेकर विवादित बयान देने का मामला

वाराणसी। 

विगत सितंबर माह में अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत में सिक्खों को लेकर दिए गए बयान को लेकर राहुल गांधी को बड़ी राहत मिल गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति समीर जैन की खंडपीठ ने राहुल गांधी की ओर से प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश सुरक्षित कर लिया है। साथ ही न्यायमूर्ति ने इस मामले में आदेश आने तक लोअर कोर्ट को इस मामले में कोई भी कार्यवाही करने पर रोक लगा दी है। उक्त जानकारी वाराणसी जनपद में राहुल गांधी के अधिवक्ता अनुज यादव ने दी। उन्होंने बताया कि कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने राहुल गांधी के खिलाफ बीते 21 जुलाई 2025 को वाराणसी जनपद के विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) ने मुकदमा चलाए जाने का आदेश अधीनस्थ न्यायालय को दिया था। इस आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने उच्च न्यायालय में अपील की थी। जिस पर कोर्ट ने आदेश सुनाए जाने तक लोअर कोर्ट को इस मामले में सुनवाई करने पर रोक लग दी है।

बता दें कि पिछले दिनों विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) की अदालत ने अवर न्यायालय को पुनः विधि के सिद्धांतों के अनुसार इस मामले को सुनने का आदेश दिया था। इसी के तहत अवर न्यायालय में सुनवाई हेतु लंबित है। मालूम हो कि बीते वर्ष के सितम्बर माह में राहुल गांधी ने अमेरिका में भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि भारत में सिक्खों के लिए माहौल अच्छा नहीं है, क्या एक सिक्ख के रूप में पगड़ी बांधने, कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति मिलेगी। इस बयान को तिलमापुर सारनाथ के नागेश्वर मिश्र ने देश में गृह युद्ध भड़काने की साज़िश करार देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत में वाद दाखिल किया था। जिसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) की अदालत ने इस वाद को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था। इस अवर न्यायालय के आदेश के खिलाफ नागेश्वर मिश्रा ने सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल किया था। बाद में सत्र न्यायालय ने निगरानी अर्जी स्वीकार करते हुए अवर न्यायालय को पुनः सुनवाई के आदेश दिया था।

NEWS IN ENGLISH 

High Court Puts Stay on Proceedings Against Congress MP Rahul Gandhi

Case related to controversial statement on Sikhs during US visit

Varanasi.

In a major relief for Congress MP Rahul Gandhi, the Allahabad High Court has stayed the proceedings in a case filed against him regarding a statement he made about Sikhs in India during his visit to the US last September. A division bench of the High Court, comprising Justice Sameer Jain, heard the petition filed by Rahul Gandhi and reserved its order. The court has also directed the lower court to halt all proceedings in the matter until the High Court's order is pronounced.

This information was provided by Anuj Yadav, Rahul Gandhi's advocate in Varanasi. He stated that on July 21, 2025, the Special Judge (MP/MLA Court) in Varanasi had ordered the subordinate court to proceed with the case against Rahul Gandhi. Against this order, Rahul Gandhi had filed an appeal in the High Court, which has now stayed the proceedings in the lower court until the final order.

It is noted that the Special Judge (MP/MLA Court) had previously ordered the subordinate court to re-hear the case according to legal principles. The case was pending in the lower court for a fresh hearing. The controversy stems from a statement made by Rahul Gandhi in September of last year during his US visit, where he allegedly said that the environment in India was not good for Sikhs, questioning whether a Sikh would be allowed to wear a turban, a kara, and visit a gurdwara.

Nageshwar Mishra of Tilmapur, Sarnath, had filed a complaint in the court of Judicial Magistrate (II), calling the statement a conspiracy to incite civil war in the country. The Additional Chief Judicial Magistrate (MP/MLA) court had initially dismissed the complaint after a hearing, on the grounds that the statement was made in the US and the matter was outside its jurisdiction. Mishra then filed a revision petition in the sessions court against this order. The sessions court accepted his revision plea and ordered the lower court to hear the case again.


Post a Comment

Previous Post Next Post