✍️✍️ कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस; राजस्व बार के आधुनिक कार्यालय का हुआ उद्घाटन
वाराणसी।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वाराणसी परिक्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल रहा। कमिश्नर ने परिक्षेत्र के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान बालिकाओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के प्रतिनिधि के रूप में अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के नवनिर्मित आधुनिक कार्यालय का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में एडीएम सिटी ने कहा कि यह संगठन अधिवक्ताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एक ऐतिहासिक सामंजस्य स्थापित करेगा, जिससे आम जनता की समस्याओं का त्वरित निदान संभव होगा।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली। समारोह के दौरान महामंत्री डॉ. जितेन्द्र तिवारी ने वर्तमान कार्यकाल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उपस्थित अधिवक्ताओं और मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया। राजस्व बार के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने आगुंतकों का स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं ने भारत के सीमांकन और सभ्य समाज की स्थापना में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है, उसी के उपरांत उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने हुंकार भरते हुए कहा कि एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा और किसी भी स्तर पर सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।
परिसर में बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें दोनों बार के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।






























Comments
Post a Comment