वाराणसी:
सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक, भ्रामक एवं समाज में वैमनस्य उत्पन्न करने वाली सामग्री के विरोध में आज वाराणसी जिला मुख्यालय पर मुस्लिम महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन खुर्शीदा बानो के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कई मुस्लिम महिलाओं ने भाग लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
👉 प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सामाजिक टिप्पणीकार मधु पूर्णिमा किश्वर के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया और प्रशासन से इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस प्रकार की भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री समाज की एकता, सद्भाव और भाईचारे को गंभीर रूप से प्रभावित करती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रह्लाद जायसवाल, मोहम्मद शमसाद वारसी, उपेंद्र कुमार निगम, सुनीलेंद्र सिंह, सुजीत पटेल, राही पटेल, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद वसीम, अनस, महबूब आलम, असरफ अली और हसनैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, राजेश त्रिवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव एवं दीपक वर्मा ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर कानूनसम्मत कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
👉 हालांकि खुर्शीदा बानो के नेतृत्व में निकले इस जुलूस और पुतला दहन में कई प्रमुख महिलाएं शामिल नहीं हो सकीं, जिनमें हाजरा खातून, नरगिस बानो, हाफिजूलनिशा, बिलकिस बानो, जुलेखा बानो, तरन्नुम निशा, नशरीन बानो, रुखसार बानो, जमीला बीबी, मेहरून्निशा और गुड़िया बानो के नाम प्रमुख रहे।
👉 वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ गतिविधियों के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
👉 प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मुद्दों पर जनजागरण और विरोध जारी रहेगा, ताकि समाज में सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे।
