✍️✍️ Extreme Heat & Poor Roads Raise Concerns; Advocates Call for Urgent Action


✍️✍️ भीषण गर्मी और जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी: अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने व सड़क मरम्मत की उठाई मांग

वाराणसी।   कलेक्ट्रेट परिसर में बढ़ती गर्मी और खराब सड़क व्यवस्था को लेकर दी सेंट्रल बार एसोसिएशन ‘बनारस’ ने जिला प्रशासन के समक्ष दो प्रमुख समस्याएं उठाई हैं। एक ओर जहां भीषण गर्मी के चलते अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर जर्जर सड़क के कारण आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

👉 एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और महामंत्री आशीष कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि वर्तमान में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं बढ़ती जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एम्बुलेंस की स्थायी व्यवस्था, कम से कम 5 बेड की उपलब्धता, नियमित खून जांच सुविधा और कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

इसके साथ ही एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट से रोजगार कार्यालय होते हुए जिला पंचायत तक जाने वाली सड़क की खराब हालत पर भी चिंता जताई है। पदाधिकारियों के अनुसार सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं और अधिवक्ताओं व वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

👉 बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से दोनों समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि इन आवश्यक सुधारों से न केवल अधिवक्ताओं बल्कि आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post