✍️✍️ Important Meeting on Advocates' Issues to Be Held at Varanasi Court; Committee Members Convened on June 4


✍️✍️ वाराणसी न्यायालय में अधिवक्ताओं की समस्याओं पर होगी अहम बैठक, 4 जून को बुलाए गए समिति सदस्य

वाराणसी:

कार्यालय जनपद न्यायाधीश, वाराणसी द्वारा अधिवक्तागणों की समस्याओं के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किए जाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में गठित समस्या निवारण समिति के सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए सूचित किया गया है। आदेश में बताया गया है कि अधिवक्ताओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण पर चर्चा के उद्देश्य से यह बैठक 4 जून 2026 को दोपहर 1:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक जनपद न्यायालय परिसर स्थित अवर न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में होगी। प्रभारी जनपद न्यायाधीश, वाराणसी ने समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आवश्यक विचार-विमर्श में सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अधिवक्ताओं की सुविधाओं, न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है की बैठक में द्वय बार के अध्यक्ष व महामंत्री, पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी वाराणसी की भी भागीदारी होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post