✍️✍️ Mohammad Adnan of Varanasi Selected as Law Officer in Uttar Pradesh Gramin Bank, Appointment Letter Issued


✍️✍️ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लॉ ऑफिसर पद पर वाराणसी के मोहम्मद अदनान का चयन, नियुक्ति पत्र जारी

वाराणसी।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा वाराणसी निवासी मोहम्मद अदनान को मैनेजर (ऑफिसर स्केल-II, लॉ) पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। बैंक के मानव संसाधन प्रबंधन विभाग द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें समूह ‘ए’ संवर्ग में मैनेजर (लॉ) के पद पर नियुक्त किया गया है। बता दे कि मोहम्मद अदनान बीएचयू से एलएलएम किए है और एक युवा अधिवक्ता है व वाराणसी में वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता अजय गेठे के यहाँ प्रैक्टिस कर रहे है।

👉नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि मोहम्मद अदनान की नियुक्ति दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की गई है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। बैंक ने नियुक्ति के लिए विभिन्न शर्तें निर्धारित की हैं, जिनमें बार काउंसिल से प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) समर्पित करने तथा ₹2 लाख के सेवा बंधपत्र (इंडेम्निटी बॉन्ड) का निष्पादन शामिल है। नियुक्ति पत्र के अनुसार अधिकारी को बैंक की सेवा में कम से कम तीन वर्ष तक कार्य करना होगा। बैंक प्रबंधन ने उन्हें 15 जून 2026 को प्रातः 10 बजे उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, महोबा में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में नियुक्ति प्रस्ताव स्वतः निरस्त माना जाएगा।

👉मोहम्मद अदनान के चयन से उनके परिवार एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post