👉अधिवक्ता हितकारी समिति अध्यक्ष का मोमेंटो व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत




वाराणसी :- वाराणसी कचहरी परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन बनारस के वर्तमान उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह व संयुक्त प्रशासन मंत्री विनय सिंह पिंटू के नेतृत्व में यूपी बार काउंसिल में नवनिर्वाचित अधिवक्ता,अधिवक्ता हितकारी समिति में सर्वाधिक मत पाकर विजई हुए वाराणसी के श्री हरिशंकर सिंह अधिवक्ता को मोमेंटो व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी, विधिक पत्रकार घनश्याम मिश्रा, विधिक पत्रकार अंकुर पटेल, वर्तमान महामंत्री बनारस बार एसोसिएशन विवेक कुमार सिंह, गुड्डू पटेल, मिथिलेश मिश्रा, रवि सिंह, ज्योति सिंह, अमन सिंह, दिव्य सिंह, मंगलेश पटेल, अंशुमान सिंह, विकास श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे। बनारस के अधिवक्ता की जीत को लेकर वाराणसी के अधिवक्ताओं में काफी हर्षोल्लास देखा गया। विगत कई दिनों से नवनिर्वाचित हरिशंकर सिंह जी को वाराणसी कचहरी में सम्मानित का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन रहे व वर्तमान में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य श्री हरिशंकर सिंह को अधिवक्ता हितकारी समिति में सर्वाधिक मत हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post