RAMNAGAR:- दयावती मोदी अकेडमी के सामने स्थित आवासीय परिसर में विधुत खंभो को लगाने के लिए विगत 2019 से क्षेत्रीय जनता पाँच बार पत्राचार व दो बार मेल के माध्यम से सूचित किया पर अभी तक विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।
👉क्षेत्रीय जनता आदेश सिंह (मो:- 7000014795) ने बताया की आवासीय परिसर में बिजली का कनेक्शन लगभग 200 मीटर तक बाँस बल्ली के सहारे लगाकर लोग काम चला रहे है। तेज हवा व बरसात में बाँस बल्ली टूटने व तार लटकने से जान माल का खतरा निरन्तर बना रहता है।
बाँस बल्लियों के बार-बार सड़ जाने के कारण सर्विस केबल जमीन पर गिर जाता है, जिसके चलते आवासों में विद्युत सप्लाई बार-बार बाधित होती रहती है, साथ ही केबल में कई जगह जॉइंट होने के कारण दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती हैं। अभी कुछ महीने पहले हाईटेंसन का तार भी टूटा था जिसको सूचित कर कार्य करवाया गया और आरोप लगाया कि दुर्घटना होने पर सरकार और विभाग मुआवजा पाँच-पाँच लाख दे सकती है पर खंभे के लिए इनके पास कोई बजट नही है। भाजपा के लक्ष्मण आचार्या द्वारा उक्त कॉलोनी में सड़क निर्माण कराकर बड़ा ही सराहनीय कार्य किया गया, पर विजली विभाग के कृत से जनता आक्रोशित है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में बार बार शिकायत करने पर भी बिजली विभाग के कान के निचे जू तक नही रेंग रहा है,जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाय।
👉 पूर्व में दिए गए पत्र 👇
👉समस्या के स्थायी निदान हेतू 12/07/2019 से लगातार प्रयत्न किया जा रहा हैं पर विदयुत विभाग द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। इस सन्दर्भ में एस० डी० ओ०, पु० विद्युत वितरण नी० रामनगर से भी दो बार मिलकर अवगत कराया जा चुका हैं और दो बार उर्जा मंत्रालय उ० प्र० को इ-मेल द्वारा और कई बार ट्विटर हैंडल पर भी ट्ठीट कर सूचित किया गया पर अभी तक बिजली खंभो को लगवाने की सुध नही ली गयी।









