VARANASI:- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जनपद के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ागांव में धरना प्रदर्शन किया! इस धरना प्रदर्शन में ब्लॉक के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं रसोइयों के सैकड़ों सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
👉धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने कहा कि हम शिक्षकों की पेंशन बहाली समेत 21 सूत्री मांग अरसे से लंबित चली आ रही है! इसके लिए कई बार प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया गया धरना व प्रदर्शन भी किया गया पर सुबे की सरकार हमेशा हिला वाली करती आ रही है पर अब शिक्षक संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा! वक्ताओं ने सुबे की सरकार को चेतावनी दिया है कि अगर अविलंब हमारी 21 सूत्रीय मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो संगठन उग्र रणनीति पर विचार करने को बाध्य होगा।
👉 धरने की अध्यक्षता अजय कुमार तिवारी ने तथा संचालन वीरेंद्र प्रताप सिंह जिला संयुक्त मंत्री ने किया। धरने में प्रमुख रूप से जितेंद्र पांडे, उमाकांत प्रसाद शर्मा, सुरेंद्र कुमार यादव, बृजेश यादव, मोहन सिंह पटेल, प्रणव यादव, रमेश पटेल, राकेश सिंह, सुल्तान अली, अरुण मिश्र, अरविंद, सीता, नरेंद्र भारती, अजय कुमार सिंह, उमेश, चंद्र किरण, उमाकांत त्रिपाठी, बैजनाथ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
👉समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें👇
namstebharat0@gmail.com
👉 हमारे यूआरएल पर जाकर समाचार विस्तार से देखें👇

