VARANASI:- राज्य राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के अभियंताओं ने मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के तीसरे चरण में अपनी प्रमुख मांगों को लेकर 24 घंटे का उपवास किया उपवास आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष इंजीनियर संजय कुमार भारती ने अपने संबोधन में जूनियर इंजीनियर संवर्ग की ज्वलंत समस्याओं नॉनफंक्शनल ग्रेड पे 4800 के विलोपन पर विशेष बल दिया एवं सिर्फ ऊर्जा प्रबंधन स्तर से हो रहे नियम विरुद्ध वरिष्ठता निर्धारण का पुरजोर विरोध किया उपवास सभा का संचालन जनपद सचिव इंजीनियर गुलाबचंद ने तथा अध्यक्षता इंजीनियर संजय कुमार भारती ने किया।
👉इस उपवास सभा में प्रमुख रूप से इंजीनियर केदार तिवारी, इंजीनियर अवधेश मिश्रा, इंजीनियर नीरज बिंद, इंजीनियर सर्वेश शुक्ला, इंजीनियर रत्नेश सेठ, इंजीनियर मुरलीधर मौर्य, इंजीनियर मदन गोपाल श्रीवास्तव इंजीनियर दीपक अग्रवाल, इंजीनियर अरविंद कुमार, इंजीनियर विवेक मोहन, इंजीनियर विवेक श्रीवास्तव, इंजीनियर गौतम शर्मा, इंजीनियर दीपा मौर्या, इंजीनियर श्वेता कुमारी, इंजीनियर श्याम सुंदर इंजीनियर भरत कुमार बिंद, इंजीनियर अनिल कुमार मौर्य, आदि लोग शामिल रहे।
👉समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें👇
namstebharat0@gmail.com
👉 हमारे यूआरएल पर जाकर समाचार विस्तार से देखें👇

