✍️जनपद न्यायाधीश द्वारा शोक प्रस्ताव पारित

 


वाराणसी:- वाराणसी कचहरी के दो वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह "सरदार" और अधिवक्ता पारसनाथ सिंह के निधन की समाचार वाराणसी कचहरी में मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 

सेंट्रल बार में 2 बजे तथा बनारस बार के सभागार में 2:30 बजे पदाधिकारियों द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। 


तत्पश्चात जनपद न्यायाधीश द्वारा शोक प्रस्ताव पारित करते हुए 3:00 बजे अपने न्यायालय कक्ष में शोक सभा आयोजित की गई।



शोक सभा में जिला न्यायाधीश व सभी न्यायिक अधिकारी व बनारस बार और सेंट्रल बार के पदाधिकारी गण एवं अधिवक्ताओं ने दोनों अधिवक्ता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।




 

शोक सभा की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश तथा सभा का संचालन महामंत्री सेंट्रल बार कन्हैया पटेल द्वारा किया गया। 


शोक सभा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह, बनारस बार अध्यक्ष विनोद पांडे, बनारस बार महामंत्री विवेक सिंह, अधिवक्ता अनुज यादव, विशाल सिंह,धीरेंद्र श्रीवास्तव संदीप सिंह, अंकुर पटेल, राजा आनंद ज्योति सिंह, आशीष सिंह, शिवपूजन गौतम,अंजनी श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।



आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट👇



Post a Comment

Previous Post Next Post