✍️बनारस बार एसोसिएशन ने ओलम्पियन पदक विजेता का किया सम्मान


 VARANASI:- एशिया के प्राचीनतम बार एसोसिएशन दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के सभागार में काशी के गौरव ओलम्पियन पदक विजेता 2021 भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख सदस्य ललित उपाध्याय का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। ओलम्पियन विजेता पदक हॉकी टीम के सदस्य व काशी के गौरव ललित उपाध्याय को अधिवक्ता गण द्वारा माल्यापर्ण किया गया तत्पश्चात मंचासिन सम्मानित गण द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

👉बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन व सदस्य हरिशंकर सिंह ने कहा कि हमारे देश मे प्रतिभा की कोई कमी नही है,पर प्रतिभावान लोगो को मोटिवेशन की जरूरत है। जिस प्रकार इस ओलम्पिक में युवाओं ने जो प्रदर्शन कर देश का मान सम्मान बढ़ाया है वह काफी सराहनीय है। इसी तरह देश के युवा मेहनत कर अपनी प्रतिभा से लगातार देश को गौरवान्वित करते रहे। सरकार को भी चाहिए कि प्रतिभावान लोगो को ध्यान में रखकर उनको निरन्तर प्रोत्साहित करते रहे,जिससे युवाओं में खेल के प्रति जोश उत्पन्न हो। आपने जो इतिहास रचा वह इतनी कम उम्र में एक बड़ी उपलब्धि है।।     


  
👉उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अरुण त्रिपाठी ने कहा कि विजेता के पीछे तुमसे होगा तब वह आशीर्वाद होता है आपके विजेता के पीछे भी आपकी मेहनत और लोगों का आशीर्वाद का फल है एक उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे  एक सत्ता पार्टी के जीत पर सिर्फ एक वर्ग के लोग खुश होते है,दूसरा वर्ग नही,पर जब राष्ट्र का खिलाड़ी विजय दिलाता है तो पूरा राष्ट्र खुशी मनाता है और गौरवान्वित महसूस करता है। नवीन पटनायक जैसे ऋषि को भी मैं सलाम करता हूं जिनकी वजह से हॉकी टीम को सपोर्ट मिला।।    

👉परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पी के सिंह ने कहा कि टीम के पराक्रम से सिर्फ एक व्यक्ति नहीं अपितु पूरा देश गौरवान्वित होता है। आने वाले भविष्य के लिए ललित उपाध्याय और पूरी टीम को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी । कहा आशा व उम्मीद है कि भविष्य में पुरुष और महिला हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतेंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महिला टीम का भी मैं प्रशंसा करूंगा जिन्होंने जीत के लिए कड़ी मेहनत की।।


👉ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने अधिवक्ता गण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 40 वर्ष बाद देश को मेडल दिलाने में बाबा विश्वनाथ और मां बाप का आशीर्वाद प्रमुख रहा। कार्यक्रम के अंत में ललित उपाध्याय ने बार को हॉकी स्टिक चिन्ह प्रदान किया।।     



👉कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारस बार के अध्यक्ष विनोद पांडेय व कार्यक्रम का संचालन बनारस बार के महामंत्री ने किया।



 
👉इस अवसर पर उत्तरप्रदेश बार एसोसिएशन के पूर्व चैयरमैन व सदस्य हरिशंकर सिंह,पूर्व चैयरमैन व सदस्य उत्तरप्रदेश बार एसोसिएशन अरुण त्रिपाठी,विनोद पाण्डेय अध्यक्ष बनारस बार, विवेक सिंह महामंत्री बनारस बार, कन्हैया लाल पटेल महामंत्री सेण्ट्रल सेंट्रल बार,पूर्व महामंत्री सेण्ट्रल बार संजय सिंह "दाढ़ी", धीरेंद्र नाथ शर्मा, अनुराग त्रिवेदी, ओम शंकर श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, मिथिलेश मिश्रा, अश्वनी राय, अंकुर पटेल,कृष्ण मोहन पांडे, विनय सिंह,वकार अहमद सिद्धकी,अश्वनी राय,राजेश मिश्र, नामित पार्षद विपिन सिंह, रंजन मिश्र, वरुण सिंह, अशोक कुमार आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे।




Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ महिला अधिवक्ता को एसडीएम द्वारा हिरासत में रखने का आरोप, अधिवक्ताओं का हंगामा

✍️✍️ अधिवक्ता व पेशकार के मध्य लड़ाई पकड़ी तूल, डीएम के आश्वासन पर लौटे अधिवक्ता