VARANASI:- हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी के हिंदी विभाग के तत्वाधान में 'हिन्दी दिवस' "सह-सम्मान समारोह" का आयोजन, महाविद्यालय के समिति कक्ष में सम्पन्न हुआ।
👉इस समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह जी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दी भोजपुरी के प्रख्यात विद्वान 'डॉ. राम सुधार सिंह' ने अपने व्याख्यान में हिन्दी के ग्राहा क्षमता मातृभाषाओं के उन्नयन में हिन्दी 'भोजपुरी' की समृध्द परम्परा का उल्लेख किया।
स्वागत वक्तव्य में अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, डॉ. ऋचा सिंह जी ने अतिथियों के स्वागत में मुख्य वक्ता एवं प्राचार्य महोदय का अभीवादन करते हुये हिन्दी के विविध रूपों का दृष्टांत दिया, विषय प्रवर्तन हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राम आशीष जी ने किया और भूमण्डलीय करण के दौर में हिन्दी को रूप परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रस्ताव दिया। अध्यक्षीय उदबोधन में प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह जी ने हिन्दी के प्रति हीन भावना ना रखते हुये गौरवान्वित होने की बात कही। इस समारोह में अन्य विभाग से भी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।




