VARANASI:- सामाजिक सरोकार से जुड़ी ख्याती लब्ध संस्था “ कर्मसाक्षी" द्वारा काशी के चिकित्सक (कोरोना वारियर्स) का अभिनन्दन किया गया । “कर्मसाक्षी” वाराणसी द्वारा जिला पंचायत सभागार,कलेक्ट्रेट परिसर वाराणसी में कोरोना वारियर्स चिकित्सको का सम्मान किया गया ।
👉मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उ0प्र0 के पूर्व चेयरमैन अरूण कुमार त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि राकेश (प्रवक्ता काशी विद्यापीठ वाराणसी) ने दीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तत्पश्चात् चिकित्सकों का सम्मान किया गया ।
👉मुख्य अतिथि अरुण त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सक समाज के ऐसे तबके हैं जिनके बिना समाज संचालित नही हो सकता। मानव जीवन के रक्षक चिकित्सकों द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। कोरोना के इस दैविक आपदा में चिकित्सकों का समुदाय पुरी तरह साबित कर चुका है कि समाज में उनकी सबसे अधिक आवश्कयता एवं उपयोगिता है। उन्होने सम्मानित होने वाले चिकित्सको एवं सम्पूर्ण चिकित्सा जगत की प्रशंसा की।
👉विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा की मानव समाज और मानव जीवन चिकित्सको के बिना अधुरा है। मृत्यु लोक में देवतुल्य चिकित्सक समझे जा रहें है। इनके बिना समाज और जीवन यापन सम्भव नही है ।
👉कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डा० शशि भूषण उपाध्याय, डा० देवीर्ष दीक्षित, डा० • रविकान्त ओझा, डा० सत्यमित्र चतुर्वेदी, डा० आलोक कुमार गुप्ता, डा० ओम हर्ष अत्रि, डा0 विजय बहादुर मौर्य, डा० अरविन्द सिंह, डा० बाल कृष्ण त्रिपाठी, नीलकमल त्रिपाठी, डा0 अभिषेक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
👉कार्यक्रम के शुभारम्भ में श्री देवर्षि कसौधन ने कर्मसाक्षी के अब तक किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। सम्मानित होने वाले सभी चिकित्सको को कर्म साक्षी के मोनोग्राम अंकित स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम एवं सम्मानित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
👉कर्मसाक्षी के अध्यक्ष विजय शाह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश अग्रवाल तथा संचालन विवेकानन्द उपाध्याय ने किया।
👉 इस अवसर पर धीरेंद्र नाथ शर्मा, आनंद शंकर मिश्रा, अवधेश पांडे, अशोक तिवारी, अशोक उपाध्याय, माधव उपाध्याय, रजनीश अग्रवाल, विवेकानंद उपाध्याय, अजय तिवारी आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
👉समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें👇
namstebharat0@gmail.com
👉 हमारे यूआरएल पर जाकर समाचार विस्तार से देखें👇
namstebharatvns.blogspot.com










