वाराणसी: पूर्वांचल के सबसे बड़े बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम गहमागहमी के बीच शुक्रवार देर शाम को घोषित किया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शिवानंद पांडेय के अनुसार दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2022 में अध्यक्ष पद पर मोहन यादव, उपाध्यक्ष उदय नाथ शर्मा व महामंत्री पद पर अश्वनी राय निर्वाचित हुए।
👉सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2022 के लिए गुरूवार को मतदान हुआ था। शुक्रवार को सुबह कढ़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रारंभ हुई विजयी प्रत्याशी शुरू से ही अपनी बढ़त बनाए रहे। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर मोहन यादव 1756 मत पा कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभु नारायण पांडेय को 618 वोटो से पराजित किए। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उदय नाथ शर्मा (1240) ने अपने प्रतिद्वंदी ग्रिजेश कुमार सिंह की 356 वोट से पराजित किया। वह उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के 2 पदों पर अवधेश कुमार सिंह (1218) व सुनील चौहान (801) तथा 10 वर्ष से कम उपाध्यक्ष के दो पद पर मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव (1079) देवेंद्र कुमार परमार (1527) निर्वाचित हुए। कोषाअध्यक्ष के एक पद पर 1317 मत पाकर अमित कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री प्रशासन विद्यापति मिश्रा (1018) और संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर 2351 मत पाकर मनोज कुमार वर्मा निर्वाचित हुए। वही महामंत्री पर अश्वनी कुमार राय ने 1352 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे शशिकांत दुबे को 408 मतों के भारी अंतर से पराजित कर विजय हासिल किया। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर 1988 मत पाकर अमृता सिंह व आय व्यय निरीक्षक के पद पर 2146 मत पाकर अजीत कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति 15 वर्ष मे अधिक अनुभव के छह पदों पर बबीता सिंह 2815 अनुराग कुमार मौर्य 2422 आनंद कुमार चतुर्वेदी 2254 बृजेश कुमार मिश्रा 2216 आशुतोष रघुवंशी 2080 राजेश कुमार पांडेय 1994 मत पाकर निर्वाचित हुए व 15 वर्ष से कम के अनुभव पर अभिषेक कुमार मिश्रा 1664 अभिषेक कुमार द्विवेदी 1321 अंबरीश कुमार सिंह 1276 अंजनी कुमार सिंह 1218 अजीत जयसवाल 1210 संजय कुमार पांडेय 1189 निर्वाचित हुए।
👉निर्वाचित प्रत्यशियों की सूची👇