""गुप्त मतदान से होगा पद का फैसला,तिथि घोषित""
By Ankur patel
वाराणसी:- दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी ने पद को लेकर गुप्त मतदान की तिथि घोषित कर दी। गुप्त मतदान पाँच सदस्यों की बनी टीम की निगरानी में होगी।
वरिष्ठ समिति द्वारा संविधान संशोधन के लिये गठित 6 सदस्यीय समिति की बैठक अध्यक्ष कक्ष में क्षत्रधारी सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई, जिसमें अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ शर्मा, महामंत्री रत्नेश्वर कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाठक, अशोक कुमार राय, अजय कुमार श्रीवास्तव,अशोक कुमार सिंह प्रिन्स उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की दिनांक-28-04-2022 को दिन में 11 बजे से 3 बजे तक गुप्त मतदान की कार्यवाही सम्पादित होगी, जिसकी विस्तृत सूचना बार के सूचना पट व पुस्तकालय के सूचना पट्ट पर व समाचार पत्रों के द्वारा दी जायेगी। इस सन्दर्भ में महामंत्री रत्नेश्वर कुमार पाण्डेय को निर्देशित किया गया कि वह समस्त अग्रिम कार्यवाही वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष क्षत्रधारी सिंह के निर्देश पर सम्पादित करेगें गुप्त मतदान से सम्बन्धित मतदान व मतगणना की समस्त प्रक्रिया में वरिष्ठ समिति के सभी सदस्य व विशेष समिति के सदस्य वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष का पूर्ण सहयोग करेगे।
