✍️ अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

वाराणसी: अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती के अवसर पर धनगर ( गडेरिया) समाज के लोगों ने बुधवार को प्रातः काल अहिल्याबाई होल्कर घाट से जल लेकर ढोल नगाड़े के साथ गोदौलिया चौराहे से होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में बाबा का जलाभिषेक किया। इसके तदोपरांत अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 
इसमें प्रमुख रूप से जेपी धनगर, राष्ट्रीय अध्यक्ष धनगर महासभा व पीएन पाल धनगर अध्यक्ष वाराणसी मण्डल व श्रीप्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष, रामचन्दर पाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य सेवापुरी, राजनाथ पाल विधानसभा अध्यक्ष सेवापुरी, वाराणसी व रामसूरत धनगर, जिला अध्यक्ष वाराणसी व डा सुरेन्द्र कुमार पाल व डॉ दिनेश पाल प्रवक्ता, अरविंद पाल धनगर कोषाध्यक्ष, एडवोकेट गणेश पाल, धनगर युवा ज़िला अध्यक्ष डॉ चन्नू लाल पाल,विरेन्द्र कुमार पाल, राजकुमार पाल, आनन्द पाल एडवोकेट, पूर्व उपाध्यक्ष तहसीलबार एसोसिएशन, राजातालाब मुकेश पाल, आकाश पाल, नन्दन पाल, अक्षय लाल पाल, रवि पाल, विजय पाल आदि नेतृत्व में हजारों की संख्या धनगर (गड़ेरिया) समाज के लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ बाबा का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक एवं लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post