वाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह के जमीन के एक मामले में अधिवक्ताओं का एक समूह सीपी अशोक मुथा जैन से मिलकर प्रार्थना पत्र के जरिए अपनी समस्या को अवगत कराया। सीपी ने पूर्ण आश्वासन दिया की आपकी समस्या का त्वरित निदान करा दिया जाएगा।
बता दें कि पीड़ित अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी परिवार की पुश्तैनी जमीन आराजी नंबर 394 स्थित मौजा अखरी थाना रोहनिया जिला वाराणसी में स्थित है, जिस पर दीपक पुत्र गौरीशंकर व उसके परिवार के अन्य लोग जबरदस्ती निर्माण करा रहे हैं मना करने पर गाली गलौज करने लगते हैं और धमकाते हैं कि हम लोग निर्माण करेंगे अगर रोकोगे तो फर्जी मुकदमा में फसा देंगे।उसके इस कृत्य से प्रार्थी व प्रार्थी का परिवार डरा हुआ है व मौके पर जाने पर भी डर बना है। उन्होंने प्रार्थना पत्र के जरिए गुहार लगाई की उसकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध निर्माण को रोका जाए और पुश्तैनी जमीन पर बाउंड्री करके विवाद को मुक्त किया जाए और विपक्षीयो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान सीपी से मिलने वालो में वर्तमान सीबीए अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय, पूर्व महामंत्री सीबीए संजय सिंह दाढ़ी के साथ पचासों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।