वाराणसी: राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के कैंप कार्यालय पर आज मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारीओ को निर्देशित किया कि आने वाले समय में शहर के प्रमुख चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, एवं संगठन के विस्तार के लिए विचार विमर्श किया गया।
👉बैठक के उपरांत सुनील कुमार मालाकार को महानगर संगठन मंत्री,अमितेश उपाध्याय को रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष, सुनील मिश्रा को अजगरा विधानसभा अध्यक्ष,प्रभाकर इन्द्रसेन सिंह को जिला आईटी सेल प्रभारी बनाया गया।
👉बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव,पवन सिंह, मनीष सिंह रघुवंशी, आंनद शर्मा, अर्चना चंदवानी, दीनानाथ सिंह, सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

