✍️✍️ राजकुमारी समेत तीन के उपर लगे गैर जमानती वॉरंट पर लगी रोक


आदेश के खिलाफ आरोपितों की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार चौबे व सहयोगी अधिवक्ता दीपिका चौबे ने जिला जज की अदालत में याचिका दायर की थी।

वाराणसी: धोखाधड़ी के एक मामले में रामनगर फ़ोर्ट निवासिनी राजकुमारी कृष्णप्रिया,इमलाक कालोनी निवासी उनके पति अशोक कुमार सिंह और कचौड़ी गली,चौक निवासी चंद्रशेखर कपूर के खिलाफ जारी गैर जमानती वारन्ट पर जिला जज डा.अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने रोक लगा दी है। 

👉मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार ने वर्ष 2012 में कैंट थाने में दर्ज इस मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ 16 सितंबर को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

👉इस आदेश के खिलाफ आरोपितों की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार चौबे व सहयोगी अधिवक्ता दीपिका चौबे ने जिला जज की अदालत में याचिका दायर की। अदालत ने याचिका पर अग्रिम सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तिथि मुकर्रर करते हुए विपक्षी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।





Post a Comment

Previous Post Next Post