वाराणसी: दी बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में वर्ष 2024 के चुनाव को लेकर बुधवार को कार्यकारिणी एवं सदस्य प्रबन्ध समिति की बैठक आहूत की गयी, बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2024 के लिये होने वाले वार्षिक चुनाव की तिथि 22 दिसंबर एवं मतगणना की तिथि 23 दिसंबर को नियत की गयी। साथ ही साथ बैठक में सर्व सम्मति से वार्षिक चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये वरिष्ठ समिति का भी गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ समिति सदस्य के रूप में अशफाक अहमद, क्षत्रधारी सिंह, राधेमोहन त्रिपाठी,अवधेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र नाथ शर्मा "गुड्डू' को बनाया गया है।

