✍️✍️ BBA चुनाव 2024: 3 प्रत्याशियों ने वापस लिए अपने नामांकन
चुनाव समिति सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों के जाँच के दौरान तीन प्रत्यासियो का नामांकन पत्र निरस्त किया गया। शेष पदों के लिए विभिन्न प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र को वापस ले लिया।
👉आय व्यय पद से सुनील कुमार मिश्रा व वीरेंद्र कुमार सिंह यादव एवं संयुक्त सचिव प्रशासन पद से दीपक कुमार त्रिपाठी ने पर्चा वापस लिया।
उन्होंने आगे बताया कि बनारस बार एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शर्मा की सदस्यता 10 वर्ष पूरी नहीं है, अपितु 8 वर्ष की है। वही संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय व प्रशासन) पद पर अजय कुमार वर्मा की सदस्यता 10 वर्ष पूर्ण नहीं हुई बल्कि 9 वर्ष ही पूर्ण है। इसी क्रम में प्रबंध समिति सदस्य 15 वर्ष से कम पद के लिए धर्मेंद्र कुमार सिंह चंदेल की भी सदस्यता 10 वर्ष पूर्ण नहीं बल्कि 9 वर्ष पूर्ण है जिसके कारण नामांकन पत्र निरस्त किया गया।
Comments
Post a Comment