""32 वर्ष पुराना, आर्म्स एक्ट का मामला""
वाराणसी: अंदरवर्ड माफिया सुभाष ठाकुर क़ी तरफ से 32 वर्ष पुराने शिवपुर के आर्म्स एक्ट के मामले में सफाई साक्ष्य दिए जाने के आवेदन पर विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए अवनीश गौतम ने सुनवाई क़ी अगली तारीख 19 जनवरी नियत कर दी।
👉 मुंबई के जेजे हॉस्पिटल हत्याकांड में उम्र कैद क़ी सजा काट रहे और बी एच यू में लम्बे समय से इलाज के लिए भर्ती सुभाष ठाकुर के अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी की तरफ से पेश किये जाने वाले गवाह की तबियत खराब है ऐसे में कोई तारीख दी जाय अदालत ने इस पर 19 जनवरी की तिथि नियत कर दी, सुभाष ठाकुर का इस मामले में अंतिम बयान दर्ज हो चुका है और फतेहगढ कारागार में उम्र कैद की सजा भुगत रहे है ,33 वर्ष पहले 31 जनवरी 1991 को सुभाष ठाकुर को शिवपुर पुलिस ने गिलट बाजार से 9 एम एम के दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।

