✍️✍️ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले मे मिली जमानत

 

""बचाव पक्ष की ओर से अदालत मे अधिवक्ता अनुराग पांडेय व सहयोगी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, मिथिलेश यादव ने पक्ष रखा""

वाराणसी: प्रभारी सत्र न्यायालय के न्यायाधीश देवकांत शुक्ला की अदालत ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के एक मामले मे अभियुक्त पीयूष पुष्कर तिवारी पुत्र मनोज कुमार तिवारी निवासी मानगूढा ग्राम रधिया पहाड़पुर पश्चिम चंपारण जिला मोतीहारी बिहार के जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए जमानत दे दी। बचाव पक्ष की ओर से अदालत मे अधिवक्ता अनुराग पांडेय व सहयोगी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, मिथिलेश यादव ने पक्ष रखा। 

👉अभियोजन के अनुसार वादी विजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व० शम्भू शरण श्रीवास्तव निवासी C- 120/226 बक्शीपुर (आर्य कन्या इण्टर कॉलेज के उत्तरी गेट के बगल में) शहर गोरखपुर का स्थायी निवासी हूँ। मेरी पुत्री श्वेता श्रीवास्तव जो कि काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मिर्जामुराद में बी०बी०ए० अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थी तथा कालेज परिसर के गायत्री गर्ल्स हास्टल में रह कर अध्ययन कर रही थी। विगत कई दिनों से पीयुष पुष्कर तिवारी पुत्र मनोज कुमार तिवारी निवासी मानगुढा ग्राम रधिया मानगुढा, पहाडपुर, मोतिहारी पश्चिमी चम्पारण बिहार मेरी पुत्री को ब्लैकमेल करके प्रताडित कर रहा था और उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहा था। पीयुष पुष्कर तिवारी ने मेरी पुत्री को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित किया, जिससे तंग आकर मेरी पुत्री ने दिनांक 15.10.2023 को अपने हास्टल में फॉसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।




Post a Comment

Previous Post Next Post