वाराणसी: प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाली पूनम सिंह पहली महिला अध्यक्ष बनी। इससे पहले उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों पर महिलाएं निर्वाचित होती रही हैं।
👉 बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान सदस्य हरिशंकर सिंह ने उनके संघर्षों की सराहना करते हुए उनको बधाई दी और कहा कि पूरे प्रदेश के तहसील व बार में अभी तक कोई महिला अध्यक्ष नही हुई है, सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बार काउन्सिल यूपी से जो भी अधिवक्ता हित के लिए कार्य होगी वह मेरे द्वारा भरसक कार्य कराया जाएगा, इससे पूर्व भी मै अधिवक्ता हित के लिए पूरे प्रदेश में मैं हमेशा से तत्पर रहा हूं।
👉 बता दे कि पूनम सिंह के पिता भी वाराणसी के अधिवक्ता रहे है व उनके दो भाई भूपेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह वर्तमान में वाराणसी में वकालत कर रहे है।

