वाराणसी: दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब वाराणसी में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश थे। कार्यक्रम में मुख्य रुप से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह (सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश), विनोद पांडेय (सदस्य बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश), मुरलीधर सिंह (अध्यक्ष सेंट्रल बार),अवधेश सिंह (अध्यक्ष बनारस बार) आदि तमाम बार के पदाधिकारीगण तथा सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान तहसील बार राजातालाब के अध्यक्ष मुखराज प्रजापति व महामंत्री नागेश उपाध्याय सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश महोदय डॉ अजय कृष्ण विश्वेश द्वारा शपथ दिलाया गया। तहसील बार के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि तथा अन्य विशिष्टगण को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

